अनुबंध कर्मियों के समर्थन में उतरा माले
फोटो संख्या : 2समस्तीपुर. जिले के अनुबंध पर बहाल कर्मियों के मांग को लेकर माले ने समर्थन दिया है. माले ने बिहार बंद के समर्थन में शहर में जुलूस निकाला. जुलूस भाकपा कार्यालय से निकला जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए एसडीओ कार्यालय पहुंचकर जुलूस में तब्दील हो गया. वहीं रोड़ को कार्यकर्ताओं […]
फोटो संख्या : 2समस्तीपुर. जिले के अनुबंध पर बहाल कर्मियों के मांग को लेकर माले ने समर्थन दिया है. माले ने बिहार बंद के समर्थन में शहर में जुलूस निकाला. जुलूस भाकपा कार्यालय से निकला जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए एसडीओ कार्यालय पहुंचकर जुलूस में तब्दील हो गया. वहीं रोड़ को कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया. जाम हटाने के लिए पुलिस कर्मियों ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. जिसे बाद में छोड़ दिया. बंद का नेतृत्व जिला सचिव प्रो.उमेश कुमार ने किया. वक्ताओं ने राज्य सचिवालय से लेकर क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत अनुबंधित कर्मियों को नियमित करने की मांग की. मौके पर सुखलाल यादव, जीवछ पासवान, छट्टू प्रसाद, राम कुमार, हरिकांत झा, विमल पासवान, उपेंद्र राय, प्रमिला राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










