उठने लगी पटोरी को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग
शाहपुर पटोरी. पटोरी को नगर पंचायत का दर्जा देने की उठ रही है मांग. इस संदर्भ में पूर्व प्रमुख मीना राय, एवं पंसस रामार्चा प्रसाद राय के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा गया है मांग पत्र. इसमें उन्होंने लिखा है कि पटोरी अनुमंडल की स्थापना वर्ष 1991 में हुआ. लगभग 21 वर्ष बीतने के बाद नगर […]
शाहपुर पटोरी. पटोरी को नगर पंचायत का दर्जा देने की उठ रही है मांग. इस संदर्भ में पूर्व प्रमुख मीना राय, एवं पंसस रामार्चा प्रसाद राय के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा गया है मांग पत्र. इसमें उन्होंने लिखा है कि पटोरी अनुमंडल की स्थापना वर्ष 1991 में हुआ. लगभग 21 वर्ष बीतने के बाद नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि पटोरी के हसनपुर सूरत चकसलेम शाहपुर उण्डी, बहादुरपुर पटोरी पंचायत को मिलाकर पटोरी को नगर पंचायत का दर्जा दी जाय. उक्त चारों पंचायत मुख्यालय से मात्र ढ़ाई किमी की दूरी में पड़ता है. अगर संभव हो तो जोड़पुरा, दरबा, इमनसराय को भी जोड़कर नगर पंचायत बनायी जाय. मांग की प्रतिलिपि मंत्री नगर विकास, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री बिहार सरकार, स्थानीय सांसद, विधायक, विधान परिषद सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










