उमवि खैरी के प्रभारी एचएम निलंबित
एमडीएम में वित्तीय अनियमितता एवं विभागीय आदेश की अवहेलना क रना पड़ा महंगाप्रतिनिधि, समस्तीपुरमध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता एवं विभागीय आदेश की अवहेलना करने वाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरी पूसा के प्रभारी एचएम को अंतत: काफी महंगा पड़ा. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु के निर्देश पर उक्त विद्यालय के प्रभारी एचएम धीरेंद्र मोहन कात्यायन को […]
एमडीएम में वित्तीय अनियमितता एवं विभागीय आदेश की अवहेलना क रना पड़ा महंगाप्रतिनिधि, समस्तीपुरमध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता एवं विभागीय आदेश की अवहेलना करने वाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरी पूसा के प्रभारी एचएम को अंतत: काफी महंगा पड़ा. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु के निर्देश पर उक्त विद्यालय के प्रभारी एचएम धीरेंद्र मोहन कात्यायन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोरवा कार्यालय में निर्धारित किया गया है. डीपीओ स्थापना रामचंद्र मंडल ने बताया कि प्रपत्र क उक्त प्रभारी एचएम पर अलग से निर्गत किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक एमडीएम प्रभारी मुकेश कुमार के द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन पर डीइओ बीके ओझा ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है. एमडीएम प्रभारी श्री कु मार ने बताया कि इनपर वित्तीय अनियमितता एवं विभागीय आदेश की अवहेलना करने एवं अन्य कई आरोप भी है. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में प्रभारी एचएम के द्वारा मिड डे मिल संचालन के क्रम में कभी भी हरी सब्जी बच्चों को नहीं दी गयी. साथ ही सब्जी के नाम पर कभी कभी आलू की ही सब्जी बनाकर छात्रों को दी जाती थी. वहीं तैनात रसोइया का मानदेय लंबित रखने का भी आरोप था. रसोइया जब भी मानदेय मांगने जाता था तो उसे हटा दिये जाने की धमकी दी जाती थी. जांच के क्रम में एमडीएम संचालन से संबंधित पंजी की मांग की गयी तो उनके द्वारा नहीं दिया गया. साथ ही एमडीएम संचालन से संबंधित प्रपत्र को भरकर इनके द्वारा कभी भी नहीं दिया गया. पूर्व में भी कई बार चेतावनी दी गयी थी बावजूद सुधार की दिशा में प्रयास इनके द्वारा नहीं किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










