बाबू लाल चौक पर दो दुकानों में लगी आग
उजियारपुर. थाना क्षेत्र के महेशपट्टी बाबूलाल चौक स्थित रविवार की रात एक बाइक व साइकिल मरम्मत दुकान एवं अंडा दुकान में आग लग गयी. इसमें करीब दो लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की रात मो. अल्लाउद्दीन एवं सुनील कुमार पोद्दार अपने अपने दुकान बंद कर प्रतिदिन […]
उजियारपुर. थाना क्षेत्र के महेशपट्टी बाबूलाल चौक स्थित रविवार की रात एक बाइक व साइकिल मरम्मत दुकान एवं अंडा दुकान में आग लग गयी. इसमें करीब दो लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की रात मो. अल्लाउद्दीन एवं सुनील कुमार पोद्दार अपने अपने दुकान बंद कर प्रतिदिन की भांति घर चले गये थे. इसी बीच उन्हें जानकारी मिली की उनके दुकान में आग लग गयी है. जब तक वे आये दुकान जलकर खाक हो चुके थे. इस संबंध में साइकिल मरम्मत दुकानदार मो. अल्लाउद्दीन ने बताया कि दुकान में रहे टायर ट्यूब व हवा देने वाली मशीन भी जल गया. इसकी सूचना थाने को दी गयी है. आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. इधर पंसस इफ्तेखार अली उर्फ नाफे ने प्रशासन से अग्नि ्नपीडि़तों को मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










