अपहृत युवती प्रेमी संग पहुंची थाना
वारिसनगर. मथुरापुर ओपी क्षेत्र के नागरबस्ती गांव से अपहृत युवती 25 दिन बाद प्रेमी संग थाने पहुंच गयी. इससे जहां परिजनों को सुकून मिला है वहीं पुलिस ने भी इस मामले में राहत की सांस ली है. जानकारी के अनुसार थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया है कि उसने अपने प्रेमी के साथ शादी […]
वारिसनगर. मथुरापुर ओपी क्षेत्र के नागरबस्ती गांव से अपहृत युवती 25 दिन बाद प्रेमी संग थाने पहुंच गयी. इससे जहां परिजनों को सुकून मिला है वहीं पुलिस ने भी इस मामले में राहत की सांस ली है. जानकारी के अनुसार थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया है कि उसने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा चुकी है. ज्ञात हो कि 3 नवंबर की रात्रि गांव की यह युवती सामा चकेवा का खेल देखने घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की परंतु उसका कहीं कोई अतापता नहीं चल सका. इसके बाद युवती के भाई ने गत 12 नवंबर को थाने में इस बाबत एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया था. इसी बीच शुक्र वार की रात्रि युवती अपने प्रेमी ग्रामीण दीपक साह के साथ थाना पर पहुंच कर शादी करने की जानकारी पुलिस को दी. उसने बताया कि अब तक वह सोनपुर में ही प्रेमी के साथ रह रही थी. पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए प्रेमी युगल को न्यायालय में पेश करने के लिए समस्तीपुर ले गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










