असंतुष्ट शिक्षकों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 20 उजियारपुर. बीआरसी भवन के प्रांगण में शुक्रवार को सरकार व बीइओ की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट नियोजित शिक्षकों ने बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. अध्यक्षता प्रमोद कुमार पांडेय ने की. संचालन अंचल सचिव सुमन प्रसाद गोपाल ने किया. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 20 उजियारपुर. बीआरसी भवन के प्रांगण में शुक्रवार को सरकार व बीइओ की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट नियोजित शिक्षकों ने बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. अध्यक्षता प्रमोद कुमार पांडेय ने की. संचालन अंचल सचिव सुमन प्रसाद गोपाल ने किया. मांगों में शत प्रतिशत नियोजित शिक्षकों के सेवा पुस्तिका का संधारण करने, प्रशिक्षित एरियर भुगतान करने, नव नियोजित टीइटी उत्तीर्ण शिक्षकों का मास्टर डाटा अविलंब जिला स्थापना कार्यालय को उपलब्ध कराने सहित 7 सूत्री मांग शामिल है. संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय एवं जिला महसचिव कुमार गौरव ने बीइओ के कार्यप्रणाली की घोर आलोचना की. साथ ही उन्हें अपने कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत भी दी. उन्होंने सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ वेतनमान मिलते तक आरपार की लड़ाई का शंखनाद भी किया. मौके पर अरविंद कुमार, विजय कुमार रजक, भोला यादव, मृत्युंजय पांडेय, संजीत कुमार, अमरनाथ चौधरी, दिलीप कुमार, मिथिलेश कुमार, निशांत अहमद, सतीश कुमार सिंह, नवल किशोर दास, शौकत परवीन, रेखा कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन