सदस्यों ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

मोहीउद्दीननगर. पंचायत समिति की बैठक में पदाधिकारियों की अनुपस्थित होने से नाराज सदस्यों ने कार्यवाही प्रारंभ करने का बहिष्कार कर दिया. प्रमुख दिलीप राय की अध्यक्षता में प्रखंड सूचना भवन में प्रारंभ हुई. कार्यवाही प्रारंभ होते ही बैठक में अधिकांश विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित पाये गये. इससे नाराज सदस्यों ने यह आरोप लगाया कि बैठक […]

विज्ञापन

मोहीउद्दीननगर. पंचायत समिति की बैठक में पदाधिकारियों की अनुपस्थित होने से नाराज सदस्यों ने कार्यवाही प्रारंभ करने का बहिष्कार कर दिया. प्रमुख दिलीप राय की अध्यक्षता में प्रखंड सूचना भवन में प्रारंभ हुई. कार्यवाही प्रारंभ होते ही बैठक में अधिकांश विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित पाये गये. इससे नाराज सदस्यों ने यह आरोप लगाया कि बैठक में पारित प्रस्ताव का भी क्रियान्वयन नहीं किया जाता है और पदाधिकारी हमेशा कोई न कोई बहाना बनाकर अनुपस्थित रहते हैं. बैठक में उपप्रमुख मणिलाल राय, पंसस कमलकांत राय, कमलेश राय, नीलू देवी, विभा देवी, अनीता देवी, मुखिया उमेश पासवान, युगल राय, सूर्यमणि देवी, वृजनंदन सिंह, मनोज कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ जियाउल हक, बीइओ इंद्रकांत सिंह, बीसीओ संतोष कुमार, पीओ अनिल कुमार, बीपीआरओ उपेंद्र राम उपस्थित थे. अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियो में अंचलाधिकारी, पीएचडी जेई, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, बीएओ, चिकित्सा पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, सीडीपीओ, एमओ, विद्युत जेइ आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन