प्रतिभा का सम्मान हर स्तर पर जरूरी : प्रो. कल्याणी
फोटो संख्या : 1 व 2यूथ फेस्टिवल के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानितप्रतिनिधि, समस्तीपुरमहिला कॉलेज परिसर में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित हुई. इसे संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कल्याणी सिंह ने कहा कि प्रतिभावान छात्राओं को हमेशा अपने लक्ष्य के अनुरूप अग्रसर रहना चाहिए. ताकि लक्ष्य भेदने में सफलता मिल सके. यही […]
फोटो संख्या : 1 व 2यूथ फेस्टिवल के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानितप्रतिनिधि, समस्तीपुरमहिला कॉलेज परिसर में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित हुई. इसे संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कल्याणी सिंह ने कहा कि प्रतिभावान छात्राओं को हमेशा अपने लक्ष्य के अनुरूप अग्रसर रहना चाहिए. ताकि लक्ष्य भेदने में सफलता मिल सके. यही सफलता प्रतिभा को सम्मान दिलाती है. आज प्रतिभावान छात्रों का सम्मान हर स्तर पर बेहद जरूरी है. प्राचार्य डॉ सरदार अरविंद सिंह ने कहा कि प्रतिभा की मिशाल बनी इन छात्राओं को सम्मानित कर हम इनके अंदर आत्म विश्वास को बढ़ाते हैं. प्राचार्य डॉ शंभू यादव ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. हम इन्हें हर स्तर पर नयी मंजिल दे तो उसे भी छू नये कीर्तिमान बनाने में पीछे नहीं हटेंगे. कार्यक्रम के दौरान यूथ फेस्टिवल के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. छात्राओं ने इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी, गीत, नाटक और नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया. मौके पर प्रो. शिउली भट्टाचार्या, प्रो. शिला सिन्हा, डॉ नीता मेहता, डॉ प्रभात कुमार, डॉ विंदा कुमारी, डॉ उषा चौधरी, डॉ शारदा सिन्हा, डॉ शिप्रा बागची, दिव्या, चांदनी, निधि, श्रुति, प्रियंका सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










