छठी कक्षा का छात्र गायब, परिजन परेशान

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय : शहर के मारवाड़ी धर्मशालारोड स्थित बाल भारती इंग्लिश स्कूल से छठी कक्षा छात्र हिमांशु कुमार (14) गत 27 की दोपहर लंच टाइम के बाद से गायब है. इसको लेकर परेशान उसके परिजनों व स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग उसकी खोजबीन में जुटे हैं. लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं मिल सका है. वहीं […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय : शहर के मारवाड़ी धर्मशालारोड स्थित बाल भारती इंग्लिश स्कूल से छठी कक्षा छात्र हिमांशु कुमार (14) गत 27 की दोपहर लंच टाइम के बाद से गायब है. इसको लेकर परेशान उसके परिजनों व स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग उसकी खोजबीन में जुटे हैं. लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं मिल सका है.

वहीं स्कूल संचालक ललन कुमार चौधरी ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी है. स्कूल संचालन ने बताया कि गायब हुआ छात्र सीमावर्ती बेगूसराय जिला के बछबाड़ा थाना के रसीदपुर निवासी राज कुमार चौधरी का पुत्र है. वह 26 नवंबर की शाम अपने घर के समारोह में भाग लेकर हॉस्टल में लौटा था.

27 नवंबर को स्कूल में मध्याह्न के समय उसे नहीं देख कर खोजबीन की गयी. संभवत: घर जाने को लेकर परिजनों से संपर्क किया गया लेकिन परिजनों ने घर नहीं पहुंचने की सूचना दी. इसके बाद उसकी खोजबीन की जा रही है. पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन