ePaper

राजकुमार हत्याकांड का आरोपित मंगेश बछौलिया से हुआ गिरफ्तार

Updated at : 22 Nov 2019 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
राजकुमार हत्याकांड का आरोपित मंगेश बछौलिया से हुआ गिरफ्तार

एक अक्तूबर की रात पत्नी की खोज के दौरान साढू के पिता की गोली मार कर दी थी हत्या मृतक की पुत्र वधू ने दर्ज करायी थी बहनोई पर नामजद प्राथमिकी शिवाजीनगर : थाना के मोहनघट्टी गांव निवासी राज कुमार दास की हत्या के मामले में नामजद मुकेश दास उर्फ मंगेश दास को पुलिस ने […]

विज्ञापन

एक अक्तूबर की रात पत्नी की खोज के दौरान साढू के पिता की गोली मार कर दी थी हत्या

मृतक की पुत्र वधू ने दर्ज करायी थी बहनोई पर नामजद प्राथमिकी
शिवाजीनगर : थाना के मोहनघट्टी गांव निवासी राज कुमार दास की हत्या के मामले में नामजद मुकेश दास उर्फ मंगेश दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ओपी पुलिस को यह सफलता सिंघिया थाने की पुलिस की मदद से मिली है. गिरफ्तारी सिंघिया के बछौलिया गांव से की गयी. हालांकि हत्या में प्रयुक्त कट्टा बरामद नहीं हुआ है. ओपी प्रभारी कृष्णकांत मंडल ने बताया कि दो महीने से मंगेश पुलिस को चकमा दे रहा था.
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि 1 अक्तूवर की रात वह अपनी पत्नी की खोज करता हुआ साढू के घर मोहनघट्टी गांव पहुंचा था. जहां पत्नी को नहीं देखकर दरवाजे पर साढू के पिता राज कुमार दास से पत्नी को लेकर पूछताछ कर रहा था. इसी दौरान गांव के तीन-चार लोग उसके पास पहुंच गये. इसी दौरान पत्नी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर गोली चला दी. सामने साढू के पिता राज कुमार दास आ गये.
उनके सर में गोली लग गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकला. ओपी प्रभारी श्री मंडल ने बताया कि घटना के बाद मृतक की पुत्र वधु अनिता देवी के आवेदन पर घटना के बावत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें मंगेश को नामजद किया गया है. इसके बाद से पुलिस लगतार उसकी तलाश में जगह-जगह छापामारी कर रही थी. परंतु वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था.
गुरुवार की अहले सुबह घर पर रहने की जानकारी मिलते ही छापेमारी की गयी. जिसमें आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना में उपयोग किये गये हथियार की बरामदगी के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन उसके घर से हथियार बरामद नहीं हो सका. इधर, मंगेश ने बताया कि बहुत दिनों से वह अपने पास एक देसी पिस्टल रखा था. इसी से उसने गोली चलायी थी. घटना के बाद वह अपने घर जाकर एक झोले में हथियार छुपाकर रख दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन