बच्चे के अपहरण कांड की एसपी ने की जांच
Updated at : 30 Oct 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

सरायरंजन :समस्तीपुर एसपी विकास वर्मन मंगलवार को मुसरीघरारी थाना पर पहुंचकर राजन अपहरण कांड के मामलों का जांच की. इस दौरान पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये. एसपी ने घटनास्थल व पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली. जल्द ही अपराधियों की पहचान करने की बात कही है. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
सरायरंजन :समस्तीपुर एसपी विकास वर्मन मंगलवार को मुसरीघरारी थाना पर पहुंचकर राजन अपहरण कांड के मामलों का जांच की. इस दौरान पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये. एसपी ने घटनास्थल व पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली.
जल्द ही अपराधियों की पहचान करने की बात कही है. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया गांव निवासी रणधीर पासवान ने मुसरीघरारी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आवेदन देकर पुत्र राजन कुमार के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि उसका पुत्र राजन कुमार सोमवार की शाम घर के पीछे गाछी में खेल रहा था.
इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आये और बच्चा को उठाकर फरार हो गये. पीड़ित पिता ने मुसरीघरारी थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है. पूछे जाने पर एसपी श्री वर्मन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. मौके पर परमानंद लाल कर्ण, प्रमोद चौधरी सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




