उजियारपुर में नशे की हालत में युवक गिरफ्तार, महादेव मंदिर के पास दो पियक्कड़ भी धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2019 1:12 AM
उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत के काली स्थान चौक के समीप रविवार को पुलिस ने नशे की हालत में गांव के ही राधे कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है. दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एनएच 28 गद्दो बाजिदपुर […]
उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत के काली स्थान चौक के समीप रविवार को पुलिस ने नशे की हालत में गांव के ही राधे कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है. दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एनएच 28 गद्दो बाजिदपुर बसढिया महादेव मंदिर के पास पुलिस ने दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया.
पकड़े गये लोगों की पहचान लोकनाथपुर निवासी स्व.राम पुकार राय के पुत्र सजंय कुमार व बुलाकीपुर निवासी विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र नागमणि कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि एसआई सिद्धनाथ प्रसाद सिंह व अन्य पुलिस बलों ने गश्ती के दौरान बिना नंबर की बाइक पर इन्हें नशे की हालत में जाते हुए देखकर रोका. परंतु दोनों भागने लगे. पीछा कर दोनों को पकड़ कर थाना पर लाया गया. जांच में नशे की पुष्टि होने पर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










