आभूषण दुकान में चोरी का विरोध करना महंगा पड़ा, चोरों ने हत्या कर दुकान के पीछे फेंका

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एनएच-28 सरदारगंज स्थित शिव शक्ति ज्वेलर्स में चोरी के दौरान चोरों ने पास के ट्रैक्टर गैराज के बाहर सो रहे मिस्त्री की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक हत्या के बाद मिस्त्री की लाश को दुकान के पीछे लीची की गाछी में बिछावन में लपेट कर फेंक दिया गया. मृतक […]
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एनएच-28 सरदारगंज स्थित शिव शक्ति ज्वेलर्स में चोरी के दौरान चोरों ने पास के ट्रैक्टर गैराज के बाहर सो रहे मिस्त्री की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक हत्या के बाद मिस्त्री की लाश को दुकान के पीछे लीची की गाछी में बिछावन में लपेट कर फेंक दिया गया. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के संतोष पंडित के रूप में की गयी है.
बताया जाता है कि गुरुवार की अहले सुबह सदरगंज पेट्रोल पंप से पहले स्थित सरदारगंज वार्ड दस निवासी अनिल कुमार पोद्दार की जेवर दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने 25 हजार के जेवरात की चोरी कर ली. इसी दौरान जेवर दुकान के पास ही स्थित गैराज में काम करनेवाला संतोष पंडित गैराज के बाहर चबूतरे की सीढ़ी पर सो रहा था. चोरी का विरोध करने पर चोरों ने उसकी हत्या कर उसके मोबाइल को तोड़ कर फेंक दिया. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह उससमय हुई जब सदरगंज की कुछ महिलाएं मॉर्निंग वाक पर निकलीं. दुकान का शटर खुला देख दुकानदार को सूचना दी गयी. इस दौरान पता चला कि दीपक गैराज में काम करनेवाला मिस्त्री भी गायब है. खोजबीन के दौरान उसका मोबाइल टूटा हुआ मिला. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और गैराज मालिक दीपक कुमार ने मनीष की खोजबीन शुरू की, तो करीब दो घंटे के बाद दुकान के पीछे लीची गाछी में उसका शव बरामद हुआ. डीएसपी कुंदन कुमार सहित थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मामले की जांच में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




