समस्तीपुर जंक्शन समेत पांच स्टेशनों पर लगेगा एलइडी टीवी

Updated at : 20 Sep 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर जंक्शन समेत पांच स्टेशनों पर लगेगा एलइडी टीवी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर जल्द ही पटना की तर्ज पर रेलवे की सूचनाओं का प्रसारण टीवी के माध्यम से किया जायेगा. रेलमंडल ने समस्तीपुर जंक्शन सहित पांच स्टेशनों पर रेल डिस्प्ले नेटवर्क तैयार करने का निर्णय लिया है. इसकी शुरुआत समस्तीपुर जंक्शन से की जायेगी. समस्तीपुर जंक्शन पर 56 एलइडी टीवी स्क्रीन बुकिंग काउंटर, […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर जल्द ही पटना की तर्ज पर रेलवे की सूचनाओं का प्रसारण टीवी के माध्यम से किया जायेगा. रेलमंडल ने समस्तीपुर जंक्शन सहित पांच स्टेशनों पर रेल डिस्प्ले नेटवर्क तैयार करने का निर्णय लिया है. इसकी शुरुआत समस्तीपुर जंक्शन से की जायेगी. समस्तीपुर जंक्शन पर 56 एलइडी टीवी स्क्रीन बुकिंग काउंटर, विभिन्न प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज पर लगाये जायेंगे. जिससे 24 घंटे रेलवे की ओर से यात्रियों को दी जाने वाली सूचनाएं प्रसारित होती रहेगी.

समस्तीपुर के अलावा जिन स्टेशनों को इसके लिये चयनित किया गया है उसमें जयनगर, रक्सौल, सहरसा व दरभंगा स्टेशन शामिल हैं. रेल डिस्पले नेटवर्क ओडियो व वीडियो सिस्टम से लैस रहेगा. नयी तकनीक का सहारा लिया जायेगा. इसमें 50 फीसदी जगह का उपयोग रेलवे की ओर से यात्रियों को मिलने वाली सूचनाओं को दी जायेगी.

जबकि शेष जगह का उपयोग प्रचार-प्रसार के लिये किया जायेगा. इस नेटवर्क की शुरुआत होने सेयात्रियों को स्टेशन पर ही ट्रेनों के रनिंग स्टेटस का पता चल जायेगा. किस प्लेटफार्म पर ट्रेन आयेगी इसकी जानकारी भी मिलेगी. यात्रियों को उनकी सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारी दी जा सकेगी. आपातकालीन स्थिति में इस नेटवर्क के जरिये रेलवे अपडेट सूचनाएं व राहत कार्यों के लिये उपयोग कर सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन