सड़क दुर्घटना में देवघर जा रहे आठ साल के कांवरिया सहित दो की मौत
Updated at : 17 Jul 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में परिजनों के साथ देवघर जा रहे 11 साल के कांवरिया सहित दो की मौत हो गयी़ पहली घटना मंगलवार की दोपहर एनएच 28 पर सातनपुर-दलसिंहसराय के बीच स्थित एक लाइन होटल के सामने हुई़ बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर गोपालगंज से बाबाधाम […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में परिजनों के साथ देवघर जा रहे 11 साल के कांवरिया सहित दो की मौत हो गयी़ पहली घटना मंगलवार की दोपहर एनएच 28 पर सातनपुर-दलसिंहसराय के बीच स्थित एक लाइन होटल के सामने हुई़ बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर गोपालगंज से बाबाधाम जल चढ़ाने जा रहे कुछ कांवरिया भोजन करने के लिए ठहरे हुए थे.
इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में एक कांवरिया बालक तेज गति से जा रही एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ मौके पर मौजूद परिजन तत्काल उसे उठाकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जख्मी बालक को मृत घोषित कर दिया़ कांवरिया गोपालगंज के विजय कुमार का आठ वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बताया जाता है़, जो अपने माता-पिता एवं ग्रामीणों के साथ देवघर जा रहा था.
इधर, विभूतिपुर प्रतिनिधि के अनुसार खोकसाहा-खदियाही चौक के बीच मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में सैदपुर निवासी रामउदगार सिंह एवं बेगूसराय के खोदाबंदपुर मुसहरी टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ जख्मी युवकों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया़, लेकिन रामउदगार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




