भाइयों ने भाई पर फेंका कड़ाही का खौलता तेल, एक झुलसा

दलसिंहसराय : थाने के पर्णपुरा वार्ड 19 में नाश्ते चाय की दुकान में समोसा छान रहे एक भाई पर उसी की कड़ाही के गर्म तेल उठाकर दो भाइयों ने उसके शरीर पर फेंक दिया. इससे समोसा छान रहे जामुन साह जे पुत्र नाथो साह 55 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए. जिन्हें नाजुक हालत में […]
दलसिंहसराय : थाने के पर्णपुरा वार्ड 19 में नाश्ते चाय की दुकान में समोसा छान रहे एक भाई पर उसी की कड़ाही के गर्म तेल उठाकर दो भाइयों ने उसके शरीर पर फेंक दिया. इससे समोसा छान रहे जामुन साह जे पुत्र नाथो साह 55 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए. जिन्हें नाजुक हालत में परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी चिकित्सा चल रही थी मगर हालत नाजुक बनी थी. घटना की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है.
इलाज के दौरान जख्मी नाथो ने अपने दो भाइयों रवींद्र साह व शंकर साह को आरोपित करते हुए बताया कि भूमि विवाद को ले उसके उक्त दोनों भाई उसकी दुकान पर पहुंचे, जब वह समोसा छान रहा था., पहले मामले को ले नोकझोंक हुई और उसके बाद दोनों भाइयों ने उसके ऊपर उसी की समोसा छान रहे कड़ाही का तेल उठाकर फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया है. हालांकि मामले को लेकर फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी, मगर सूचना पर एसआई शिव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने आरोपी उसके एक भाई शंकर साह को अस्पताल से ही जबकि दूसरे भाई रविन्द्र साह को उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गए. एसएचओ प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी दोनों भाइयों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




