नित्यानंद राय के मंत्री बनने पर भाजपा में जश्न

Updated at : 01 Jun 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
नित्यानंद राय के मंत्री बनने पर भाजपा में जश्न

समस्तीपुर : उजियारपुर के सांसद और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनने पर विभूतिपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर जश्न मनाया. भाजपा के प्रांतीय नेता राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में आयोजित विजय उत्सव कार्यकर्ताओं ने मिठाई और अबीर गुलाल के साथ मनाया. भाजपा नेता […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : उजियारपुर के सांसद और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनने पर विभूतिपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर जश्न मनाया. भाजपा के प्रांतीय नेता राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में आयोजित विजय उत्सव कार्यकर्ताओं ने मिठाई और अबीर गुलाल के साथ मनाया.

भाजपा नेता राजीव रंजन कुमार ने कहा नित्यानंद राय जी का मंत्री बनना समस्तीपुर वासियों के लिए गर्व की बात है. 1967 में सत्यनारायण सिंह के बाद पहली बार समस्तीपुर जिला का कोई सांसद भारत सरकार में मंत्री बना हैं. कार्यकर्ता ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को श्री नित्यानंद राय को मंत्री बनाने के लिए धन्यवाद दिया.

कार्यक्रम में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष बाबू साहेब झा,सतीश झा, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, रामबालक राय, अरविंद सिंह, अजीत कुशवाहा, डॉ मुकेश सिंह, मुरारी झा, रंजीत मिश्रा, कुंदन कुमार, रामलाल तांती,अभय प्रभाकर, प्रमोद महतो, शंकर सिंह, वीरेंदर रजक, उदय सिंह, अर्जुन सिंह, चन्दन सिंह, रंजीत शर्मा, शिव कुमार शाह, दीपक सिंह, मोहितनाथ मिश्रा, गणेश ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन