उधार का पैसा नहीं देने पर हत्या कर शव गायब करने का प्रयास

Updated at : 26 Apr 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
उधार का पैसा नहीं देने पर हत्या कर शव गायब करने का प्रयास

पत्नी ने दर्ज करायी थी ओपी में प्राथमिकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा शिवाजीनगर : उधार का पैसा नहीं देने पर एक व्यक्ति की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. ओपी के गरीब बसंतपुर गांव की महिला रेखा देवी ने पति शंकर प्रसाद […]

विज्ञापन

पत्नी ने दर्ज करायी थी ओपी में प्राथमिकी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा
शिवाजीनगर : उधार का पैसा नहीं देने पर एक व्यक्ति की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. ओपी के गरीब बसंतपुर गांव की महिला रेखा देवी ने पति शंकर प्रसाद सिंह की हत्या कर शव गायब करने के प्रयास को लेकर ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पीड़ित महिला द्वारा जानकारी देने के बाद पुलिस ने गांव से ट्रैक्टर सहित शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. पीड़िता ने कहा है कि उसके पति गांव के ही रामेश्वर मंडल के पुत्र मनोज कुमार ने कुछ रुपये उधार में लिये थे. इधर, कई दिनों से जब रुपये की मांग की जा रही थी तो वह आनकानी कर रहा था. महिला ने कहा है कि उसके पति बुधवार की दोपहर पैसा लाने की बात कह कर घर से निकले थे.
गुरुवार की सुबह जानकारी मिली की मनोज कुमार के द्वारा उसकी हत्या कर ट्रैक्टर पर लाद कर करेह नदी किनारे शव गायब करने का प्रयास किया जा रहा है. जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गयी. जिसके बाद ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रैक्टर चालक शव को छोड़ फरार हो गया. इधर, ओपी प्रभारी हनुमान चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन