आतंक के विरोध में कार्रवाई से लोगों में खुशी

रोसड़ा : अभाविप नगर इकाई द्वारा भारतीय वायु सेना के सम्मान में शहर में विजय जुलूस निकाला गया. जिसका नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य अवनीश कुमार ने की. विजय जुलूस का जश्न मनाते हुए लोहिया नगर से कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में […]
रोसड़ा : अभाविप नगर इकाई द्वारा भारतीय वायु सेना के सम्मान में शहर में विजय जुलूस निकाला गया. जिसका नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य अवनीश कुमार ने की. विजय जुलूस का जश्न मनाते हुए लोहिया नगर से कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में हाथों में तिरंगा लहराते निकल पड़े.
यह विजय जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सिनेमा चौक के निकट पहुंची. जहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर व मिठाइयां खिलाकर खुशियों का इजहार किया. कहा कि भारतीय सेना एटम बम की तरह है. इसके सामने लड़ने का किसी में दम नहीं है. कहा कि सेना के सम्मान में विद्यार्थी परिषद हौसला अफजाई हेतु मैदान में उतर आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










