समस्तीपुर : नवजात को दफनाने की थी तैयारी, तभी रोने लगा बच्चा

Updated at : 22 Nov 2018 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर : नवजात को दफनाने की थी तैयारी, तभी रोने लगा बच्चा

उजियारपुर (समस्तीपुर) : दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल ने नवजात को मृत घोषित कर दिया. अंतिम संस्कार करने के लिए उसे ले जाया जा रहा था कि अचानक वह जीवित हो उठा. घरवालों को जब इस बात का पता चला तो स्थानीय स्तर पर उसका उपचार शुरू कराया गया. नवजात चांदचौर पश्चिमी पंचायत के वार्ड […]

विज्ञापन
उजियारपुर (समस्तीपुर) : दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल ने नवजात को मृत घोषित कर दिया. अंतिम संस्कार करने के लिए उसे ले जाया जा रहा था कि अचानक वह जीवित हो उठा. घरवालों को जब इस बात का पता चला तो स्थानीय स्तर पर उसका उपचार शुरू कराया गया. नवजात चांदचौर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 13 निवासी सुजीत कुमार साह का पुत्र है. जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर की रात सुजीत कुमार साह की पत्नी रूमा देवी ने कथित तौर पर मृत बच्चे को जन्म दिया.
मंगलवार को दादा रामाशीष साह श्मशान घाट ले गये. महिलाओं ने अंतिम संस्कार से पहले कुछ जरूरी कर्म के लिए नवजात को एक बार घर लाना जरूरी बताया. कुछ लोगों ने कार्टन में रखे शव को घर पर पहुंचा दिया. इसी बीच अचानक जोर-जोर से नवजात के रोने लगा. कार्टन खोलकर देखा तो वह अंदर जिंदा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन