ePaper

समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर दो भाग में बंटी मालगाड़ी, पहले भाग को दलसिंहसराय और दूसरे को बछवाड़ा ले जाया गया

Updated at : 25 Feb 2018 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर दो भाग में बंटी मालगाड़ी, पहले भाग को दलसिंहसराय और दूसरे को बछवाड़ा ले जाया गया

दलसिंहसराय : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय व साठाजगत स्टेशन के बीच अजनौल गांव के पास रविवार की सुबह करीब छह बजे कोयला लदी मालगाड़ी का हुक टूटने से गाड़ी दो भागों में बंट गयी. घटना के बाद अप लाइन पर करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय व साठाजगत स्टेशन के बीच अजनौल गांव के पास रविवार की सुबह करीब छह बजे कोयला लदी मालगाड़ी का हुक टूटने से गाड़ी दो भागों में बंट गयी. घटना के बाद अप लाइन पर करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मंडल जवानों व रेलकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मालगाड़ी के बीच में हुक टूटा पाये जाने पर ट्रेन के एक एक भाग को दलसिंहसराय और दूसरे भाग को बछवाड़ा स्टेशन पहुंचाया गया.

इस संबंध में आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी दिलीप मंडल ने बताया कि कोयला लोड मालगाड़ी रक्सौल जा रही थी. बछवाड़ा स्टेशन से 5.40 बजे खुली थी और उसके बाद साठाजगत स्टेशन पार कर चुकी थी, मगर दलसिंहसराय स्टेशन पहुंचने से पहले अजनौल गांव के पास बीच से हुक टूट जाने से स्टेशन पहुंच नहीं पायी. हालांकि, दोनों भागो में से एक को दलसिंहसराय व दूसरे को बछवाड़ा स्टेशन पहुंचा कर रेल ट्रैक खाली कराते हुए अप लाइन पर पुनः परिचालन शुरू होने की बात कही. दूसरी तरफ, हुक टूटने को लेकर जांच होने पर कुछ भी बताने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन