आर्काइव डिजिटल सिस्टम से लैस होगा इ-पुस्तकालय

Published at :26 Jan 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
आर्काइव डिजिटल सिस्टम से लैस होगा इ-पुस्तकालय

पूसा : कुलाधिपति प्रो प्रफुल्ल कुमार मिश्र ने पूसा दौरा के क्रम में कहा कि आर्काइव डिजिटल सिस्टम से ई पुस्तकालय को लैस करने की आवश्यकता है. इससे पुराने से पुराने बहुमूल्य एवं दुर्लभ पुस्तकों को संरक्षित करने में विश्वविद्यालय पुस्तकालय को सहूलियत मिलेगी. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न पुनर्निर्माण भवनों एवं […]

विज्ञापन

पूसा : कुलाधिपति प्रो प्रफुल्ल कुमार मिश्र ने पूसा दौरा के क्रम में कहा कि आर्काइव डिजिटल सिस्टम से ई पुस्तकालय को लैस करने की आवश्यकता है. इससे पुराने से पुराने बहुमूल्य एवं दुर्लभ पुस्तकों को संरक्षित करने में विश्वविद्यालय पुस्तकालय को सहूलियत मिलेगी. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के

विभिन्न पुनर्निर्माण भवनों एवं इ पुस्तकालय के उद्घाटन सत्र में निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने गुरुवार को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित कीट विज्ञान विभाग, उद्घाटन विभाग, आधार विज्ञान व मानविकी संकाय के अलावा सामुदायिक
विज्ञान महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए अनुसंधान एवं नवीनतम तकनीकों से अवगत होकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कुलाधिपति
ने अभियंत्रण महाविद्यालय के वर्कशॉप में लगे यंत्रों का बारीकी से अवलोकन किया. इससे पूर्व कुलाधिपति प्रो मिश्र ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की. शिक्षा व कृषि अनुसंधान के संस्थान को और बेहतर बनाने की कामना की. कुलाधिपति ने कुलपति डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन