बिजली उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, तोड़फोड़

समस्तीपुर : मथुरापुर रामनगर स्थित कनीय विद्युत अभियंता कार्यालय शुक्रवार की दोपहर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने एवं गलत बिल भेजकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने जमकर बवाल काटा़ इस दौरान कुछ लोगों ने जहां विद्युतकर्मियों के साथ हाथापायी की, वहीं कुछ उपद्रवियों […]
समस्तीपुर : मथुरापुर रामनगर स्थित कनीय विद्युत अभियंता कार्यालय शुक्रवार की दोपहर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने एवं गलत बिल भेजकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने जमकर बवाल काटा़ इस दौरान कुछ लोगों ने जहां विद्युतकर्मियों के साथ हाथापायी की, वहीं कुछ उपद्रवियों ने कार्यालय में घुस कर जमकर तोड़फोड़ भी की आक्रोशित लोगों ने कार्यालय में रखे टेबल व कुर्सियों को तोड़ दी.
साथ ही कार्यालय में रखे कंप्यूटर के कीबोर्ड, माउस व अन्य कागजात को भी फेंक दिया़ काफी देर तक सैकड़ों की संख्या में जुटी उपभोक्ताओं की भीड़ हंगामा करती रही़ बाद में घटनास्थल पर पहुंची मथुरापुर ओपी पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया़ पुलिस अधिकारियों ने कार्यपालक अभियंता पंकज राजेश, स्थानीय उप प्रमुख शिव शंकर महतो, मुखिया दिनेश पासवान, बसंत पूर्वे एवं राजा आदि जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं से बात की और उन्हें शांत किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










