बस व वैन की टक्कर में छह यात्री घायल, जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jan 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ चौक के समीप मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य पथ पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण यात्रियों से लदी बस एवं पिकअप वैन में भिड़ंत हो गयी. इस घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर […]
विज्ञापन
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ चौक के समीप मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य पथ पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण यात्रियों से लदी बस एवं पिकअप वैन में भिड़ंत हो गयी. इस घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया.
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर से पटना की ओर जा रही बस मानस ट्रेवल एवं मुसरीघरारी से समस्तीपुर की ओर जा रही पिकअप वैन की हरपुर एलौथ चौक के समीप घने कोहरे के कारण भिड़ंत हो गयी. इसमें पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पिकअप वैन एवं बस के चालक-उपचालक समेत करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में दोनों वाहनों के चालक
एवं उपचालक की स्थिति गंभीर बतायी गयी है.
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक घटनास्थल पर ही सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे मुसरीघरारी थानाध्यक्ष कमल राम ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. घायलों को समस्तीपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










