समस्तीपुर में बैंक लूट का आरोपित गिरफ्तार

Published at :15 Jan 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में बैंक लूट का आरोपित गिरफ्तार

महुआ : थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया. उसे समस्तीपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. पिछले दिनों हुए एक बैंक लूटकांड से यह मामला जुड़ा हुआ है. सूचना पर पहुंची समस्तीपुर पुलिस ने उक्त चोर को अपने साथ समस्तीपुर ले गयी, जिससे विभिन्न बिंदुओं पर […]

विज्ञापन

महुआ : थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया. उसे समस्तीपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. पिछले दिनों हुए एक बैंक लूटकांड से यह मामला जुड़ा हुआ है. सूचना पर पहुंची समस्तीपुर पुलिस ने उक्त चोर को अपने साथ समस्तीपुर ले गयी, जिससे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ जारी है. गुरुवार की देर रात महुआ पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कन्हौली के निकट से गिरफ्तार किये गये दो बाइक चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने छापा मारकर फुलवरिया गांव से बाइक चोर अमोद कुमार गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अमोद पासवान ने पुलिस द्वारा की गयी सघन पूछताछ में स्वीकार किया कि गत माह समस्तीपुर में हुए बैंक लूटकांड में वह संलिप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन