एटीएम लूट मामले में छह को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में हुई एटीएम लूट मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना को लेकर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव से एक संदिग्ध युवक को एसटीएफ ने पकड़ा है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जिले के […]
समस्तीपुर : जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में हुई एटीएम लूट मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना को लेकर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव से एक संदिग्ध युवक को एसटीएफ ने पकड़ा है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जिले के अन्य थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है.
हालांकि, वरीय अधिकारी फिलहाल इस गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. बता दें कि हसनपुर के दुधपुरा चौक पर 30 दिसंबर की रात अपराधियों ने एटीएम मशीन को उठा लिया था. इसमें करीब तीन लाख 56 हजार रुपये लूट लिये गये थे. घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों के धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी.
इसी बीच गुरुवार को एसटीएफ की टीम ने एक संदिग्ध को दलसिंहसराय के पगड़ा से गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध के निशानदेही पर पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी शुरू की. इस दौरान पुलिस ने पांच अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही पकड़े गये लोगों के निशानदेही पर लूटी गयी एटीएम मशीन की खोजबीन में लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










