पछिया में सामान्य से 10 डिग्री नीचे लुढ़का पारा

Published at :03 Jan 2018 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
पछिया में सामान्य से 10 डिग्री नीचे लुढ़का पारा

न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस नीचे ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे लोग समस्तीपुर : पछिया ने गलन भरी ठंड में और इजाफा ला दिया है. पिछले कई दिनों से लगातार नीचे उतर रहा अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे उतर आया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री […]

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस नीचे

ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे लोग
समस्तीपुर : पछिया ने गलन भरी ठंड में और इजाफा ला दिया है. पिछले कई दिनों से लगातार नीचे उतर रहा अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे उतर आया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में शीतलहर की स्थिति में दिन को थोड़ी बेहतर हो सकती है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है, जिससे अभी ठंड का प्रभाव बरकरार रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छाये रह सकता है. तराई के अनेक स्थानों में तथा मैदानी भागों के कहीं-कहीं घना कुहासा भी लग सकता है.
पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान के 18 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. औसतन 5 से 7 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. जारी शीत लहर से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे. निजी स्तर से अलाव जलाकर जान बचाने की जुगात में लगे रहे. लेकिन भीषण ठंड के बीच लोगों की परेशानी बनी रही.
तापमान पर एक नजर
तिथि अधिकतम न्यूनतम
28 दिसंबर 17 21.5 9.7
29 दिसंबर 17 16.4 9.4
30 दिसंबर 17 18.5 8.5
31 दिसंबर 17 20.4 9.4
1 जनवरी 18 13.5 8.1
2 जनवरी 18 11.2 6.4
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन