भीषण ठंड के बीच मौत का सिलसिला जारी

मोरवा : प्रखंड क्षेत्र में सर्दी सितम ढा रही है. जनजीवन ठहर सा गया है तो लोगों के मरने का सिलसिला जारी है. विगत एक सप्ताह में अब तक आधा दर्जन लोगों की ठंड के कारण मौत हो चुकी है. प्रशासन की ओर से न अलाव की व्यवस्था की जा रही है और न ही […]
मोरवा : प्रखंड क्षेत्र में सर्दी सितम ढा रही है. जनजीवन ठहर सा गया है तो लोगों के मरने का सिलसिला जारी है. विगत एक सप्ताह में अब तक आधा दर्जन लोगों की ठंड के कारण मौत हो चुकी है. प्रशासन की ओर से न अलाव की व्यवस्था की जा रही है और न ही कोई न अन्य राहत. मंगलवार को हलई ओपी के बाजितपुर करनैल के पहाड़पुर निवासी अरविंद भगत की पैंतीस वर्षीय पत्नी संजू देवी की मौत अत्यधिक ठंड से हो गयी. परिजनों ने बताया कि नये वर्ष में स्नान करने के क्रम में वह ठंड लगने के कारण अचानक बेहोश हो गयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सारंगपुर पूर्वी की नीलम देवी, चकपहाड़ के जयलाल गिरी, निकसपुर के सिंघेश्वर चौधरी, मोरवा राय टोल के श्याम किशोर व चक पहाड़ के रामानंदन राय की मौत ठंड से होने बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










