पूजा के लिए सिर्फ एक घंटा 16 मिनट ही शुभ

समस्तीपुर : महिलाओं के लिए करवा चौथ का बहुत महत्व है. इस साल करवा चौथ रविवार को मनेगा़ कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाये जाने वाले करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. कुछ अविवाहिताएं भी भावी पति के लिए यह व्रत रखती हैं. […]
समस्तीपुर : महिलाओं के लिए करवा चौथ का बहुत महत्व है. इस साल करवा चौथ रविवार को मनेगा़ कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाये जाने वाले करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. कुछ अविवाहिताएं भी भावी पति के लिए यह व्रत रखती हैं. करवा चौथ पर इस बार महिलाओं को पूजा के लिए सिर्फ एक घंटा 16 मिनट का समय ही मिलेगा़ चतुर्थी तिथि का प्रारंभ आठ अक्तूबर को शाम 4. 58 मिनट पर होगा़
इस तिथि का समापन नौ अक्तूबर को मध्याह्न 2. 16 मिनट पर होगा़ इस बार चंद्रोदय आठ अक्तूबर को रात्रि 8. 40 मिनट पर हो रहा है. आचार्य जयशंकर झा के अनुसार करवा चौथ पर पूजा का मुहूर्त शाम 5. 54 मिनट से शाम 7. 10 मिनट तक शुभ रहेगा़ चतुर्थी के देवता भगवान गणेश हैं. इस व्रत में गणेश जी के अलावा शिव पार्वती, कार्तिकेय व चंद्रमा की भी पूजा की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










