देसी शराब फैक्टरी पकड़ायी कामयाबी.नत्थुद्वार में पुलिस ने की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने खानपुर थाना के नत्थुद्वार गांव में गुरुवार को छापेमारी कर एक देशी शराब बनाने की फैक्टरी का उद्भेदन किया है. मौके पर टीम ने 37 लीटर देशी शराब, पांच शराब बनाने के उपकरण समेत कई सामान बरामद किये है. मौके से टीम ने एक कारोबारी को गिरफ्तार कर […]
समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने खानपुर थाना के नत्थुद्वार गांव में गुरुवार को छापेमारी कर एक देशी शराब बनाने की फैक्टरी का उद्भेदन किया है. मौके पर टीम ने 37 लीटर देशी शराब, पांच शराब बनाने के उपकरण समेत कई सामान बरामद किये है. मौके से टीम ने एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं चार की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नत्थुद्वार निवासी स्वर्गीय सुंदेश्वर पासवान की पत्नी पबीया देवी के रूप में की गयी है.
चार कारोबारियों कमला देवी, रामनरेश पासवान, रामललीत पासवान, रंजू पासवान की तलाश की जा रही है. उत्पाद विभाग की टीम को नत्थुद्वार में देशी शराब बनाने की सूचना मिली थी. इसी के आधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी में उत्पाद निरीक्षक जनार्दन प्रसाद, देशमणि कुमार समेत कई उत्पादकर्मी शामिल थे.
बता दें कि नत्थुद्वार पूर्व से शराब के कारोबारियों की पनाहस्थली रही है व पूर्व में भी कई बार इस इलाके में छापेमारी होती रही है. दूसरी ओर बुधवार की रात टीम ने कल्याणपुर के भुट्टा चौक से दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसमें भुट्टा चौक निवासी शंभू राय व मिथिलेश कुमार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










