थाना आदर्श, मुंशी नदारद

Published at :05 Oct 2017 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
थाना आदर्श, मुंशी नदारद

समस्तीपुर : एक ओर जहां सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये नित्य नये कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर नगर थाने में तैनात दो एएसआइ फील्ड में अपराधियों को पकड़ने के बजाय मुंशीगिरी में समय बीता रहे हैं. आखिर वे भी क्या करें बड़े अधिकारियों का निर्देश ही ऐसा है. जिले के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : एक ओर जहां सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये नित्य नये कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर नगर थाने में तैनात दो एएसआइ फील्ड में अपराधियों को पकड़ने के बजाय मुंशीगिरी में समय बीता रहे हैं. आखिर वे भी क्या करें बड़े अधिकारियों का निर्देश ही ऐसा है. जिले के पहले आदर्श थाना के रूप में घोषित नगर थाना में पिछले एक माह से भी अधिक समय से मुंशी का पद खाली है. अमूनन प्रतिदिन वरीय अधिकारियों का नगर थाना में आना-जाना लगा रहता है.

बावजूद इसके यहां की समस्याओं की ओर किसी की नजर या तो जाती नहीं या फिर वे उसे देखना ही नहीं चाहते हैं. मुंशी के नहीं रहने के कारण फाइलों के निबटारे में दिक्कत हो रही है. बता दें कि पूर्व में नगर थाना में तैनात मुंशी चंद्रकांत का अगस्त माह में मधुबनी स्थानांतरण हो गया है. उसके बाद नये की अबतक पदस्थापना नहीं हुई है. एसपी दीपक रंजन ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष के द्वारा अगर मुंशी की मांग की जाती है, तो उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन