माल के वजन में मिली गड़बड़ी

Published at :05 Oct 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
माल के वजन में मिली गड़बड़ी

समस्तीपुर : तिरहुत एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार की सुबह जंक्शन पर अनलोडेड लीज के माल के वजन में अनियमितता पायी गयी है. इसे लेकर पार्सल कार्यालय में हड़कंप मच गया है. मंडल की एंटी फ्रॉड टीम के द्वारा की गयी छापेमारी में उक्त गड़बड़ी उजागर हुई है. टीम ने मंडल को कार्रवाई के लिए अनियमितता […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : तिरहुत एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार की सुबह जंक्शन पर अनलोडेड लीज के माल के वजन में अनियमितता पायी गयी है. इसे लेकर पार्सल कार्यालय में हड़कंप मच गया है. मंडल की एंटी फ्रॉड टीम के द्वारा की गयी छापेमारी में उक्त गड़बड़ी उजागर हुई है. टीम ने मंडल को कार्रवाई के लिए अनियमितता की रिपोर्ट सौंपी है. समस्तीपुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने एसीएम नरेंद्र कुमार के निर्देश पर जंक्शन पर पार्सल वैन से उतारे गये सामान की जांच की.

तिरहुत एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह 218 पैकेट डी वीपीयू के माल अनलोड किया गया था. टीम ने बुक रसीद के अनुसार जब अनलोडेड किये गये माल का वजन कराया, तो उसमें काफी ज्यादा गड़बड़ी मिली. यह माल कोलकाता से समस्तीपुर के लिए बुक की गयी थी. टीम आगे की कार्रवाई कर रही है.

भड़के डीआरएम : डीआरएम आरके जैन जब स्थानीय जंक्शन पर बुधवार की सुबह पहुंचे, तो प्लेटफॉर्म संख्या छह पर यत्र-तत्र पड़े हुए पार्सल के पैकेट को देख भड़क गये. पार्सल पैकेट के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी. उन्होंने उसे वहां से हटवाने का निर्देश वाणिज्य विभाग को दिया. इसके बाद वहां पड़े हुए पार्सल के पैकेट को कार्यालय लाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन