दरबा गांव में फायरिंग खोखा और ट्रक जब्त

Published at :02 Oct 2017 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
दरबा गांव में फायरिंग  खोखा और ट्रक जब्त

मोरवा : हलई ओपी के दरबा गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में तीन राउंड फायरिंग की गयी. हालांकि, इस मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गोलीबारी एक मामले के आरोपित द्वारा किये जाने की बात बतायी जा रही है. पुलिस ने इस मामले में एक खोखा समेत एक ट्रक […]

विज्ञापन
मोरवा : हलई ओपी के दरबा गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में तीन राउंड फायरिंग की गयी. हालांकि, इस मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गोलीबारी एक मामले के आरोपित द्वारा किये जाने की बात बतायी जा रही है.
पुलिस ने इस मामले में एक खोखा समेत एक ट्रक को भी जब्त किया गया है. ओपी अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दरबा गांव के राम ईश्वर राय के बेटे विनय कुमार के द्वारा दहशत फैलाने के लिये तीन राउंड फायरिंग की गयी. विनय हलई ओपी कांड संख्या 140/15 का आरोपित है. इस मामले में ऋषिकेश नामक युवक पर गोलीबारी किये जाने का आरोप है. घटना आपसी विवाद से जुड़ा बताया जाता है.
इसी क्रम में पुलिस ने आरोपित के घर के राममाला राय के समीप एक घर को क्षति पहुंचाने के लिये एक ट्रक जिसका नंबर एनएल 01जी 7363 को भी जब्त किया गया. गोली का खोखा इसी ट्रक के पास से ही बरामद किया गया. इस मामले में गाड़ी के चालक रमन राय के बेटे राकेश कुमार व विनय कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस विनय को सरगर्मी से तलाश रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन