कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

समस्तीपुर : कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा आरंभ हो गयी है. इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती के पाठ से घर, मंदिर व पूजा पंडाल गूंजने लगे हैं. श्रद्धालु भक्तों की मन्नीपुर दुर्गा स्थान, बड़ी दुर्गा स्थान समेत शक्ति पीठ के रूप में ख्यात अन्य पूजा स्थलों पर पूजा अर्चना के लिए काफी भीड़ रही. […]
समस्तीपुर : कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा आरंभ हो गयी है. इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती के पाठ से घर, मंदिर व पूजा पंडाल गूंजने लगे हैं. श्रद्धालु भक्तों की मन्नीपुर दुर्गा स्थान, बड़ी दुर्गा स्थान समेत शक्ति पीठ के रूप में ख्यात अन्य पूजा स्थलों पर पूजा अर्चना के लिए काफी भीड़ रही. चारो गांव स्थित पंचगामा दुर्गा मंदिर में पूजन के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.
इसमें 1351 कन्याओं ने सतमलपुर बूढ़ी गंडक नदी से कलश में जल भरकर परोड़िया, बलाही, लभट्टा गांव होते हुए मंदिर परिसर में कलश स्थापित कर पूजन प्रारंभ की. पहले दिन देवी भगवती के प्रथम रूप शैलपुत्री की अराधना की गयी. श्रद्धालु माता का दर्शन करने के लिए मंदिरों व पूजा पंडालों में पहुंचने लगे हैं. इससे पूरा वातावरण भक्ति में डूब गया है. पुरोहित शुक्रवार को माता के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की तैयारी में जुट गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










