खादी पहन कर ऑफिस आयेंगे पदाधिकारी

Published at :20 Sep 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
खादी पहन कर ऑफिस आयेंगे पदाधिकारी

बिजली कंपनी के महाप्रबंधक प्रशासन ने भेजा पत्र समस्तीपुर : बिजली कंपनी ने खादी की महत्ता को देखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब बिजली कंपनी के सभी अधिकारियों को खादी के परिधान पहनकर ऑफिस जाना होगा. इस संबंध में बिजली कंपनी के महाप्रबंधक प्रशासन ने कार्यालयों में पत्र भेज दिया है. बिजली कंपनी […]

विज्ञापन

बिजली कंपनी के महाप्रबंधक प्रशासन ने भेजा पत्र

समस्तीपुर : बिजली कंपनी ने खादी की महत्ता को देखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब बिजली कंपनी के सभी अधिकारियों को खादी के परिधान पहनकर ऑफिस जाना होगा. इस संबंध में बिजली कंपनी के महाप्रबंधक प्रशासन ने कार्यालयों में पत्र भेज दिया है. बिजली कंपनी के इस फैसले को एक अच्छी पहल के रूप में देखा जा रहा है. इस पहल के पीछे सरकारी कर्मियों के बीच खादी को बढ़ावा देना माना जा रहा है. इससे पहले भी खादी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निफ्ट पटना के छात्रों के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. बिजली कार्यपालक अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि अब सप्ताह के दो दिन सभी बिजली कर्मी खादी का वस्त्र पहनेंगे. इससे न सिर्फ बापू के आदर्श से जुड़ाव होगा, बल्कि हमारे देशी उत्पाद की बिक्री भी बढ़ेगी. बिजली कंपनी के सभी अधिकारी व कर्मचारी को सप्ताह में दो दिन खादी का वस्त्र पहनना अनिवार्य होगा.
श्री राजेश का मानना है कि ये सोच देश के अन्य हिस्सों में भी लोगों के मन में भी उत्पन्न हो सकती है, जिसका सीधा लाभ हमारे देश के कुटीर उधोग को मिलेगा और यही सच्ची श्रद्धांजलि महात्मा गांधी जी को होगी. बताते चलें कि इस पहल की शुरुआत बिहार सरकार ने भी पूर्व के वर्षो में किया था. मुख्य सचिव द्वारा सप्ताह में दो दिन खादी वस्त्र धारण करने का अनुरोध किया गया था. खादी वस्त्र धारन करने का अनुरोध सभी सरकारी
कर्मी, विद्यालय, महाविद्यालय के सभी हेड, प्रोफेसर, टीचर व कर्मियों से किया गया था, लेकिन मुख्य
सचिव का आदेश संचिका की शोभा बनकर रह गयी.
दो दिन खादी वस्त्र धारण कर कार्यालय आने का किया अनुरोध
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन