रेलकर्मी के एटीएम से उड़ाये 44 हजार रुपये

समस्तीपुर : साइबर अपराधियों ने एक रेल कर्मी के खाते से 44 हजार 386 रुपये उड़ा लिये. इसको लेकर रेल कर्मी मार्कंडेय पांडेय द्वारा नगर थाना में लिखित शिकायत की गयी है. शिकायती पत्र में कहा गया है कि गुरुवार को डीआरएम कार्यालय स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से 8 हजार रुपये की निकासी की […]
समस्तीपुर : साइबर अपराधियों ने एक रेल कर्मी के खाते से 44 हजार 386 रुपये उड़ा लिये. इसको लेकर रेल कर्मी मार्कंडेय पांडेय द्वारा नगर थाना में लिखित शिकायत की गयी है. शिकायती पत्र में कहा गया है कि गुरुवार को डीआरएम कार्यालय स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से 8 हजार रुपये की निकासी की और शुक्रवार को जब मैं अपने खाते में 20 हजार रुपये जमा करने बैंक पहुंचा तो पता चला कि मेरे खाते से गुरुवार को दो बार रुपये की निकासी की गयी है.
जिसमें पहली बार 8396 रुपये व दूसरी बार 35990 रुपये की निकासी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










