जितवारपुर चौथ में घर उजाड़ा, प्राथमिकी

Published at :15 Sep 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
जितवारपुर चौथ में घर उजाड़ा, प्राथमिकी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ गांव में गुरुवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने एक गरीब का घर उजाड़ दिया. जमीन पर ट्रैक्टर से जोतकर खेत बना दिया. पीड़ित महिला चुन्नू सदा की पत्नी तेतरी देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही 11 लोगों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ गांव में गुरुवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने एक गरीब का घर उजाड़ दिया. जमीन पर ट्रैक्टर से जोतकर खेत बना दिया. पीड़ित महिला चुन्नू सदा की पत्नी तेतरी देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही 11 लोगों को नामजद किया है. पीड़ित का कहना है कि गांव के जितेंद्र राय, सोने लाल राय, मनोज राय, अनूप लाल राय, अजब लाल राय, सुबोध राय आदि ने लाठी-डंडे से लैस होकर गुरुवार की सुबह दरवाजे पर आये.

गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. खदेड़ कर घर से भगा दिया. इसके बाद झोपड़ी को उजाड़ दिया. ट्रैक्टर से जमीन जोत दिया. इसके बाद महिला घटना की शिकायत लेकर सरपंच के पास गये, तो मदद नहीं मिली. पीड़िता का कहना है कि तीन कट्ठे जमीन की 1996 में पूर्वज के नाम से अंचलाधिकारी जितवारपुर के द्वारा बासगीत पर्चा दिया गया था. तब से इस जमीन पर वह मकान बना कर रह रही है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन