शहर में छापेमारी पूर्व में हुए लूट मामले के अपराधी की तलाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के काशीपुर, माधुरी चौक और बहादुरपुर में दी दबिश समस्तीपुर : लूट के एक मामले में बेगूसराय की पुलिस ने मंगलवार की शाम नगर पुलिस की मदद से शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की. शहर के काशीपुर स्थित एक […]
विज्ञापन
शहर के काशीपुर, माधुरी चौक और बहादुरपुर में दी दबिश
समस्तीपुर : लूट के एक मामले में बेगूसराय की पुलिस ने मंगलवार की शाम नगर पुलिस की मदद से शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की. शहर के काशीपुर स्थित एक मकान में पहुंच कर पुलिस ने एक युवक से उसके नाम निकले सिम को लेकर काफी देर तक पुलिस पूछती रही, लेकिन युवक के इनकार के बाद पुलिस वापस लौट गयी. इसके बाद टीम ने माधुरी चौक
ओर बहादुरपुर में भी खोजबीन की. पुलिस सूत्रों की मानें, तो पुलिस रामकुमार नामक व्यक्ति की तलाश कर रही थी. लेकिन, उसे सफलता नहीं मिली. सूत्र बताते हैं कि बेगूसराय में एक माह पूर्व हुई लूट के तार समस्तीपुर से जुड़ा है. लूट में शामिल अपराधियों ने जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया था, उसका सिम शहर के एक युवक के नाम पर निर्गत है. समाचार प्रेषन तक छापेमारी जारी थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










