बिहार संपर्क क्रांति के पेंट्रीकार संचालक का लाइसेंस रद्द

समस्तीपुर : बिहार संपर्क सुपर फास्ट ट्रेन के पेंट्रीकार संचालक का लाइसेंस रेल मंत्रालय ने सोमवार को रद्द कर दिया है. यह जानकारी इस्ट सेंट्रल रेलवे के सीनियर कॉमर्सियल मैनेजर कैटरिंग राजकिशोर ने दी. बता दें कि इस ट्रेन के पेंट्रीकार के परोसे गये खाना में कीड़ा निकला था, जिसे शुक्रवार को प्रभात खबर में […]
समस्तीपुर : बिहार संपर्क सुपर फास्ट ट्रेन के पेंट्रीकार संचालक का लाइसेंस रेल मंत्रालय ने सोमवार को रद्द कर दिया है. यह जानकारी इस्ट सेंट्रल रेलवे के सीनियर कॉमर्सियल मैनेजर कैटरिंग राजकिशोर ने दी. बता दें कि इस ट्रेन के पेंट्रीकार के परोसे गये खाना में कीड़ा निकला था, जिसे शुक्रवार को प्रभात खबर में प्रकाशित किया गया था.
मंत्रालय ने मामले को काफी गंभरता से लेते हुए यह कदम उठाया है. ट्रेन की पेंट्रीकार में पिछले दो सालों में 50 से ज्यादा बार जांच के बाद विसंगति पाये जाने पर जुर्माना के तौर पर करीब चार लाख रुपये से ज्यादा की राशि वसूली गयी. उच्चस्तरीय जांच में पेंट्रीकार संचालक एमएस आरके एसोसिएट एंड होटेलियर्स प्राइवेट लिमिटेड को दोषी पाया गया. रिपोर्ट मिलने पर मंत्रालय ने संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










