पुलिस को शराब कारोबारी की तलाश

Published at :08 Aug 2017 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को शराब कारोबारी की तलाश

मोरवा : हलई पुलिस को शराब के सप्लायर की तलाश है. रविवार को बिक्रमपुर से गिरफ्तार किये गये शराब कारोबारी की निशानदेही पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. शराब बरामदगी के मामले में पुलिस ने सअनि बांके बिहारी राय के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला […]

विज्ञापन

मोरवा : हलई पुलिस को शराब के सप्लायर की तलाश है. रविवार को बिक्रमपुर से गिरफ्तार किये गये शराब कारोबारी की निशानदेही पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. शराब बरामदगी के मामले में पुलिस ने सअनि बांके बिहारी राय के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. नामजद लोगों में विक्रमपुर से गिरफ्तार किये गये राम लगन सिंह के बेटे मोहन सिंह व उसके बेटे मुरारी सिंह के अलावे इंद्रवारा के राम पदार्थ सहनी के बेटे रंजीत सहनी शामिल हैं.

ओपी अध्यक्ष शिवजी पासवान ने बताया कि पकड़े गये मुरारी सिंह ने ही बताया कि शराब की सप्लाई रंजीत सहनी के द्वारा किया जाता था. अब पुलिस सारा ध्यान उस सप्लायर पर केंद्रित कर रही ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके. सोमवार को पकड़े गये दोनों आरोपित को जेल भेज दिया गया है. बता दें कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर हलई ओपी के सअनि रवींद्र कुमार, बांके बिहारी राय व सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त अभियान चला भूसे के ढेर व दो गाड़ी में रखे गये 29 कार्टन शराब जब्त किया था. इसमें दोनों वाहनों को भी जब्त किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन