रद्द हो सकता है संपर्क क्रांति के पेंट्रीकार संचालक का लाइसेंस

Published at :05 Aug 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
रद्द हो सकता है संपर्क क्रांति के पेंट्रीकार संचालक का लाइसेंस

पेंट्रीकार के परोसे गये खाने में कीड़ा निकलने के मामले की चल रही उच्चस्तरीय जांच समस्तीपुर : बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन के पेंट्रीकार द्वारा परोसे गए खाना में कीड़ा निकलने के मामले में उच्चस्तीय जांच शुरु हो गई है. उक्त ट्रेन के पेंट्रीकार संचालक का लाइसेंस कभी भी रद्द हो सकता है. शुक्रवार […]

विज्ञापन

पेंट्रीकार के परोसे गये खाने में कीड़ा निकलने के मामले की चल रही उच्चस्तरीय जांच

समस्तीपुर : बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन के पेंट्रीकार द्वारा परोसे गए खाना में कीड़ा निकलने के मामले में उच्चस्तीय जांच शुरु हो गई है. उक्त ट्रेन के पेंट्रीकार संचालक का लाइसेंस कभी भी रद्द हो सकता है.
शुक्रवार को प्रभात खबर में कीड़ा निकलने व यात्री को मैनेजर द्वारा धमकाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद मंत्रालय ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है. मंत्रालय के निर्देश पर समस्तीपुर मंडल के आला अधिकारी जांच में जुट गए है. सीनियर डीसीएम विरेंद्र कुमार ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है. बता दे कि बुधवार की रात नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन के पेंट्रीकार द्वारा परोसे गए खान में कीड़ा निकला था. यात्री मो. आजाद अली ने खाना की तस्वीर लेने के बाद उसे मैनेजर को दिखाने ले गए. पेंट्रीकार मैनेजर के कीड़ा देखा सबूत मिटाने के लिए खाना को ट्रेन से बाहर फेंक दिया.
मंत्रालय को शिकायत की भनक मिलने पर मैनेजर यात्री को धमकाने लगा. इधर, अभी हाल ही में हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के पेंट्रीकार से परोसे गए खाना में छिपकली निकलने का मामला सामने आया था. मंत्रालय तक मामला पहुंचने के बाद ट्रेन के पेंट्रीकार संचालक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया.
बिहार संपर्क क्रांति के पेंट्रीकार में भी इसी तरह की कार्रवाई के आसार है. उधर,डीआरएम आरके जैन ने स्वतंत्रता सेनानी अप ट्रेन के पेंट्रीकार की जांच की. गंदगी मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया.
वही सीनियर डीसीएम के निर्देश पर शुक्रवार को समस्तीपुर जंक्शन से गुजरने वाली पवन एक्सप्रेस अप, बिहार संपर्क क्रांति अप ड्राउन, वैशाली समेत अन्य ट्रेनों के पेंट्रीकार में छापेमारी की गई. जांच टीम में एसीएम टीसी आशुतोष कुमार, कैटरिंग इंस्पेक्टर चंद्रभूषण कुमार, आरपीएफ पीके झा समेत अन्य सुपरवाइजर शामिल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन