फसलों की लागत तय, बीज व खाद की महंगाई बेअसर

समस्तीपुर : जिले में विगत वर्षों में बीज व खाद की दरों में बढ़ोतरी हुई है़ इससे खेती के लागत मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है़ नये वित्तमान में महंगाई का कोई असर नहीं दिख रहा है़ खासकर मक्का की फसल के लागत मूल्य को देखकर यही लगता है़ नये स्केल ऑफ फाइनेंस की तय […]
समस्तीपुर : जिले में विगत वर्षों में बीज व खाद की दरों में बढ़ोतरी हुई है़ इससे खेती के लागत मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है़ नये वित्तमान में महंगाई का कोई असर नहीं दिख रहा है़ खासकर मक्का की फसल के लागत मूल्य को देखकर यही लगता है़ नये स्केल ऑफ फाइनेंस की तय दरों में मक्का के वित्तमान में केवल सात सौ रुपये प्रति एकड़ की बढ़ोतरी की गयी है़
मक्का गरमा की फसल के लिए वित्तमान में इन दरों में एक हजार बढ़ोतरी हुई है़ बाजार भाव देखें, तो मक्का हाइब्रीड 27पी31 के दाम में दो सालों में बढ़कर 180 से 210 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गयी है़ इसके अलावा खाद के दाम अलग से बढ़ गये हैं. हालांकि, इस बार स्केल ऑफ फाइनेंस में 25 फसलों को शामिल किया गया है़ इनमें सभी फसलों के लागत मूल्य में बढ़ोतरी की गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










