स्पॉट बिलिंग मशीन के जरिये होगी मीटर रीडिंग

समस्तीपुर : एनबीपीडीसी ने एसबीएम यानी स्पॉट बिलिंग मशीन के जरिये मीटर रीडिंग कराने की तैयारी की है. उपभोक्ताओं के घर पर उनके सामने ही मीटर रीडर एसबीएम से मीटर रीडिंग करेंगे व बिल भी देंगे. बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कंपनी की जिन योजनाओं पर काम चल रहा है, उसके पूरा हो […]
समस्तीपुर : एनबीपीडीसी ने एसबीएम यानी स्पॉट बिलिंग मशीन के जरिये मीटर रीडिंग कराने की तैयारी की है. उपभोक्ताओं के घर पर उनके सामने ही मीटर रीडर एसबीएम से मीटर रीडिंग करेंगे व बिल भी देंगे. बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कंपनी की जिन योजनाओं पर काम चल रहा है, उसके पूरा हो जाने के बाद उपभोक्ताओं की सारी शिकायतें स्वत: दूर हो जायेंगी. स्पॉट बिलिंग की योजना लागू होने पर रीडर को प्रत्येक मकान व दुकान में जाना ही पड़ेगा.
मीटर की तसवीर रीडिंग के साथ संलग्न करनी होगी. एक स्थान पर बैठकर रीडिंग नहीं भर पायेंगे. विद्युत कंपनी इस सोच के साथ भी योजना में सुधार करने जा रही है. शहरी क्षेत्र में करीब 17805 उपभोक्ता हैं. उन्हें इस योजना के तहत सही बिल देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहीं करीब 1200 खराब मीटर को बदलकर सितंबर माह के अंदर बिल जारी किया जायेगा. करीब चार सौ ऐसे उपभोक्ताओं की सूची जारी की गयी है, जिनके बिल में गड़बड़ी नजर आ रही है. यह गड़बड़ी उपभोक्ताओं के स्तर से करने की बात सामने आयी है. इसमें अधिकांश उपभोक्ता ऐसे बताये जा रहे हैं, जो मीटर के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. एसडीओ शहरी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पहले फेज में 3000 मीटर घर से बाहर लगाने का लक्ष्य निर्धारित है. जो उपभोक्ता गतिरोध पैदा करेंगे उनपर कार्रवाई करते हुए कनेक्शन हटा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










