पेंट्रीकार के संचालकों को पांच-पांच हजार का जुर्माना

Published at :03 Aug 2017 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
पेंट्रीकार के संचालकों को पांच-पांच हजार का जुर्माना

समस्तीपुर : ट्रेनों में खान-पान सेवा पर कैग की ओर से सवाल उठाये जाने के बाद रेलवे बोर्ड ने सख्ती बढ़ा दी है. गुणवत्ता में सुधार के लिए रेलवे के आला अधिकारी लगातार ट्रेनों के पैंट्रीकार में छापेमारी कर रहे हैं. इसे लेकर पैंट्रीकार संचालक भी अब सतर्क हो गये है. हालांकि, रेल अधिकारी जांच […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : ट्रेनों में खान-पान सेवा पर कैग की ओर से सवाल उठाये जाने के बाद रेलवे बोर्ड ने सख्ती बढ़ा दी है. गुणवत्ता में सुधार के लिए रेलवे के आला अधिकारी लगातार ट्रेनों के पैंट्रीकार में छापेमारी कर रहे हैं. इसे लेकर पैंट्रीकार संचालक भी अब सतर्क हो गये है. हालांकि, रेल अधिकारी जांच में कहीं न कहीं कमी निकाल ही दे रहे हैं. बुधवार को समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार के निर्देश पर जंकशन पहुंची सभी प्रमुख ट्रेनों के पैंट्रीकार की जांच आरपीएफ की सहायता से की गयी. इसमें पांच ट्रेनों के पैंट्रीकार संचालक को पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया. जांच में स्वतंत्रता सेनानी अप डाउन, बिहार संपर्क क्रांति अप डाउन व पवन एक्सप्रेस अप ट्रेन के पैंट्रीकार में गंदगी मिली है. छापेमारी टीम में कैटरिंग इंस्पेक्टर एसके सुमन, आरपीएफ एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह शामिल थे.

डीआरएम से शिकायत के बाद साफ हुई गरीब रथ की कोच : आनंद विहार से समस्तीपुर होकर जयनगर जानेवाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को गंदगी मिलने का मामला सामने आया है. गंदगी की शिकायत जब समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम को मिली, तो तुरंत उनके निर्देश पर उसकी सफाई करायी गयी. इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन जब पटना से निकल चुकी थी, तो यात्री आदर्श रॉय ने ट्रेन के जी 3 कोच के गंदा होने की शिकायत डीआरएम से की. वहां से तुरंत सीनियर डीएमइ को शिकायत दूर करने के निर्देश दिये गये. उक्त ट्रेन जब समस्तीपुर जंकशन पहुंची, तो उस कोच की सफाई के लिए पहले से तैनात कर्मचारियों ने आनन-फानन में सफाई की. इसके बाद यात्री का फीडबैक भी लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन