संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत

Published at :01 Aug 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत

मामले को ले पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर से बरामद हुआ़ पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अनुसंधान शुरू कर दिया है़ मृतक के पिता के बयान के आधार पर फिलवक्त एक यूडी केस दर्ज किया […]

विज्ञापन

मामले को ले पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर से बरामद हुआ़ पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अनुसंधान शुरू कर दिया है़ मृतक के पिता के बयान के आधार पर फिलवक्त एक यूडी केस दर्ज किया गया है़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामपुरा गांव निवासी राजेश महतो की शादी एक वर्ष पूर्व बांका जिला के बौसी थाना क्षेत्र के सुजापुर गांव निवासी शंभू मंडल की पुत्री राखी देवी से हुई थी़ अचानक हुई मौत से परिजन अचंभित हैं.
राजेश के परिजनों का बताना है कि रविवार की रात भी सामान्य दिनों की भांति अपने घर में राखी को देखा गया था़ किसी को भी इस अनहोनी की कोई आशंका नहीं थी़ अचानक हुई घटना से सभी हतप्रभ हैं. वहीं लड़की के पिता शंभू मंडल का पुलिस के समक्ष दिये गये बयान के अनुसार पूर्व में किसी प्रकार के अनबन या तनाव की बात सामने नहीं आयी़
अचानक हुई घटना को राजेश व उसके परिजनों से जोड़ना गैर मुनासिब है. उन्होंने किसी को भी आरोपित नहीं करने की बात कही़ फिलवक्त शंभू मंडल राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिशयन के पद पर कार्यरत हैं. पूसा में होने के कारण ही राजेश व राखी की शादी भी हुई थी़ प्रभारी थानाध्यक्ष राम लखन सिंह का बताना है कि इस पूरे मामले में लड़की के पक्ष से किसी को भी आरोपित नहीं किया गया है़ ऐसे में यूडी केस दर्ज कर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है़
सर्पदंश से मौत
कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के लदौरा गांव में सांप कांटने से दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी़ मृतक की पहचान लालचंद धामी की दस वर्षीय पुत्री सविता कुमारी के रूप में हुई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन