ePaper

दस लीटर देसी शराब के संग युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 05 May 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
दस लीटर देसी शराब के संग युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

दस लीटर देसी शराब के संग युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन

महिषी. गुप्त सूचना के आलोक में क्षेत्र के झाड़ा गांव में की गयी छापेमारी में स्थानीय ग्रामीण स्व जीवछ यादव के पुत्र रजनीश यादव को दस लीटर देसी शराब के संग गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष जय शंकर को झाड़ा में युवक ने देसी शराब के भंडारण व अवैध बिक्री किये जाने की सूचना मिली. जय शंकर के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अगुवाई व एएसआई अशोक राम की घेराबंदी में पुलिस बल के जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर तस्कर को दबोच थाना लाया. सोमवार को उत्पाद अधिनियम में जेल भिजवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन