ePaper

पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए महिला विकास मंच ने की काउंसेलिंग

Updated at : 23 Dec 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए महिला विकास मंच ने की काउंसेलिंग

पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए महिला विकास मंच ने की काउंसेलिंग

विज्ञापन

मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष वीणा मानवी के नेतृत्व में हुई काउंसेलिंग सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस गली में एक पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए महिला विकास मंच ने काउंसेलिंग का आयोजन किया. यह काउंसेलिंग मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष वीणा मानवी के नेतृत्व में हुई, जिसमें रानी जायसवाल, काउंसेलर रेशमी गुप्ता और वैशाली सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. काउंसेलिंग में स्थानीय प्रशासन की ओर से एसआई ज्योति कुमारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की और समाजसेवक राहिल अंसारी भी मौजूद रहे. सभी की मौजूदगी में पति-पत्नी के पारिवारिक मामले पर विस्तृत चर्चा की गयी और आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया गया. जानकारी के अनुसार महिला बनमनखी की निवासी है, जिसकी शादी लगभग दो साल पहले हुई थी. उसका पति वर्तमान में कानपुर में चश्मे का व्यवसाय करता है. महिला अपने पति के साथ रहना चाहती थी. काउंसेलिंग के बाद महिला विकास मंच की टीम महिला को सिमरी बख्तियारपुर स्थित उसके ससुराल ले गयी. वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी. इसके बाद महिला विकास मंच ने महिला को उसके पति के पास कानपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. महिला विकास मंच ने बताया कि उनकी संस्था का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन