गैस सिलिंडरों की डिलीवरी में तेजी लाने का प्रयास निरंतर जारी

Updated:
विज्ञापन
गैस सिलिंडरों की डिलीवरी में तेजी लाने का प्रयास निरंतर जारी

गैस सिलिंडरों की डिलीवरी में तेजी लाने का प्रयास निरंतर जारी

विज्ञापन

पेंडिंग कम करने के लिए वितरकों को दिया गया है निर्देश सहरसा . दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में एलपीजी गैस सिलिंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने अवगत कराया. उन्होंने कहा कि जिले के उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन व तेल कंपनियों द्वारा वितरण आंकड़ों की गहन समीक्षा की गयी है. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में गैस सिलिंडरों की डिलीवरी में तेजी लाने के प्रयास निरंतर जारी है. जिले के विभिन्न वितरकों के पास वर्तमान में कुल पेंडिंग बुकिंग की संख्या लगभग 10044 है. इसे कम करने के लिए वितरकों को निर्देश दिया गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान जिले भर में कुल 2747 से अधिक सिलिंडरों की सफल होम डिलीवरी की गयी है. उन्होंने कहा कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. वर्तमान में वितरकों के पास कुल 6285 भरे हुए सिलिंडरों का स्टॉक मौजूद है, जो वितरण के लिए तैयार है. औसतन बैकलॉग दिनों की संख्या 2.6 से 3.9 के बीच है. जिसे अगले कुछ दिनों में सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है. गौरी शंकर एचपी गैस एजेंसी एवं शांति एचपी गैस द्वारा सर्वाधिक बुकिंग एवं डिलीवरी का प्रबंधन किया जा रहा है. वहीं आशा भारत गैस एजेंसी एवं मेहता भारत गैस प्रमुखता से आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने सभी गैस वितरकों को सख्त निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं को सिलिनडर के लिए अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े. जिन वितरकों के पास बैकलॉग अधिक है, उन्हें अतिरिक्त वाहन लगाकर होम डिलीवरी में तेजी लाने को कहा गया है. उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही बुकिंग करें एवं रसीद के अनुसार ही भुगतान करें. किसी भी प्रकार की शिकायत या कालाबाजारी की सूचना मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन