पंचगछिया में नशा के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :20 Apr 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
पंचगछिया में नशा के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान

नशा के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन

खुल कर मिल रहा हैं लोगों का समर्थन सत्तरकटैया. ग्राम पंचायत पंचगछिया में समाजसेवी मधु आनंद के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान में गणमान्य लोगों का खुलकर समर्थन मिल रहा है. जिस कार्य को पुलिस प्रशासन सफल नहीं कर सकी उस कार्य की सफलता का भार सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाया है. अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते समाज में जागरुकता फैलाने का आह्वान किया जा रहा है. अभियान का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मधु आनंद ने बताया कि बिहार में वर्ष 2017 से शराब बंदी कानून लागु किया गया है. लेकिन शराब व नशीली पदार्थो की खरीद बिक्री और बढ़ गयी है. राज्य में युवा वर्ग के लोग नशे का शिकार बन गये हैं. यह एक धन अर्जन करने का प्रमुख व्यवसाय बन गया है. इस पर रोक लगाने के लिये समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे आने की जरूरत है. उन्होंने आरोप लगाया कि नशा कारोबारियों द्वारा आर्थिक लाभ के लिए युवाओं को बर्बाद किया जा रहा है. जिसमें कहीं ना कहीं प्रशासनिक लापरवाही भी जिम्मेदार है. प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि नशा समाज की जड़ को कमजोर कर रहा है. ऐसे अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी एवं सामाजिक सुधार को बल मिलेगा. पंचगछिया पंचायत के मुखिया रौशन सिंह ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है एवं पंचायत स्तर पर इस दिशा में हर संभव सहयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नशा के कारण युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है. आने वाला कल युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना सकता है. अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया. इस मौके पर सरपंच विनय कुमार ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह, उप मुखिया किशन शर्मा, उप सरपंच छोटकन रजक, नीलम देवी, परशुराम राम, विकास झा, प्रशांत झा, सुशीला देवी, सावित्री देवी, विकास झा, गौरव ठाकुर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन