संगठन में नयी ऊर्जा का संचार करना प्रमुख लक्ष्यः मुकेश झा

संगठन में नयी ऊर्जा का संचार करना प्रमुख लक्ष्यः मुकेश झा
कांग्रेस ने की संगठन सृजन अभियान की विधिवत शुरुआत सहरसा. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को जिले में अभियान की विधिवत शुरुआत की गयी. इस मौके पर मधेपुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ चौधरी विशेष रूप से मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष मुकेश झा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करना एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पदों के वितरण तक सीमित नहीं है. बल्कि जमीनी स्तर पर समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाकर संगठन में नयी ऊर्जा का संचार करना इसका प्रमुख लक्ष्य है. कार्यक्रम में मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. मौके पर भारत झा, रामकुमार पासवान, चमक लाल यादव, संजीव यादव, जवाहर झा, नरेंद्र पासवान, भारत नारायण झा, खड़ा उद्दीन, उदय, वीरेंद्र पासवान, बैजनाथ, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार, इला पासवान, शोभाकांत झा, भरत झा, प्रशांत यादव, मृणाल कामेश, अशोक राम, नागेंद्र पासवान, प्रशांत यादव, पंकज सिंह, गवन सिंह, अमन कुमार सुमन सहित अन्य गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




